उत्तराखंड: UKSSSC ने जारी किया साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर, 14 विभिन्न विभागों में जानें कब होंगी परीक्षाएं





उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से प्रदेश के युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है।


परीक्षा कैलेंडर


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने वर्ष 2026-27 के लिए अपना आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, वाहन चालक से लेकर स्नातक स्तरीय पदों तक, कुल 14 विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियाँ की जाएंगी। आयोग के सचिव द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, विज्ञापन प्रकाशन और लिखित परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां तय कर दी गई हैं।