नैनीताल: कुमाऊं विवि में सेमेस्टर परीक्षा के लिए चल रहे आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक





नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है।


आवेदन की तिथि बढ़ी


जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को 5 मई से बढ़ाकर अब 11 मई कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, मुख्य परीक्षा, बैक पेपर या एक्स (Ex) श्रेणी के छात्र जो अभी तक अपना फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे समर्थ या ERP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12 मई से 16 मई तक 50 प्रतिशत अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।


देखें वेबसाइट


​इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण और शुल्क जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी छात्र को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।