अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में दिनांक 12/05/ 2026 को रात्रि समय 9:30 बजे सूचना मिली कि महारानी होटल कोतवाली चौखुटिया के पास क्षेत्र अंतर्गत एक वैगन आर वाहन संख्या uk 11 T A 4055 व स्कूटी संख्या यूके 02- 10 22 एक्टिवा में सवार दो लोगों का एक्सीडेंट हो गया है।
अस्पताल में चल रहा इलाज
जिस पर कोतवाली चौखुटिया से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, स्कूटी सवार घायल गुरदीप सिंह पुत्र श्री इंदर सिंह निवासी लुधियाना पंजाब उम्र 31 वर्ष व टीटू सिंह गुरजीत पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम गुलजारपुर कुंडेश्वरी थाना काशीपुर उम्र 30 वर्ष को CHC चौखुटिया में एडमिट करवाया गया है। उक्त दुर्घटना में स्कूटी दुर्घटना क्षतिग्रस्त हो गई है तथा वैगन आर भी अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गई हैं जो चलाने की स्थिति में नहीं है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को मुख्य सड़क से किनारे खड़ा किया गया तथा यातायात को सुचारू रूप से चलाया गया।