आज 18 मई 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1974 (पोखरण-I): भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना पहला सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, जिसका कोडनेम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ था। इसके साथ ही भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की श्रेणी में शामिल हो गया।
📗📗1912: पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म ‘श्री पुंडलिक’ रिलीज हुई, जो ‘राजा हरिश्चंद्र’ (1913) से पहले की मानी जाती है।
📗📗1994: गाजा पट्टी से अंतिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाई गई, जिससे वहां फ़िलिस्तीनी शासन पूरी तरह से लागू हुआ।
📗📗2006: नेपाल नरेश को कर (tax) के दायरे में लाया गया।
📗📗2009: श्रीलंका में 25 साल से जारी गृहयुद्ध का अंत हुआ; सेना ने LTTE प्रमुख बेलू पिल्लई प्रभाकरण को मार गिराया।
📗📗2012: फेसबुक ने अपना पहला IPO (Initial Public Offering) जारी किया, जो अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े तकनीकी IPO में से एक था।