अल्मोड़ा: पुलिस का नशे पर बड़ा एक्शन: SOG और कोतवाली टीम ने 2.23 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 15.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी SOG/ANTF अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व SOG की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान धारानौला बाजार क्षेत्र से एक युवक विक्रम बोरा उर्फ विक्की उम्र -22 वर्ष पुत्र राजेन्द्र बोरा निवासी- ग्राम- डुंगरी,पेटशाल थाना- धौलछीना जिला- अल्मोड़ा के कब्जे से 7.44 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO -43/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा स्मैक  क्रय-विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
बरामदगी- 7.44 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
कीमत- 2,23,200/- रुपये।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, (प्रभारी चौकी धारानौला)
2. हेड कानि0 आसिफ हुसैन, कोतवाली अल्मोड़ा
3. कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा