अल्मोड़ा: शिक्षक नौकरी से सेवानिवृत्त होते हैं दायित्वों से नहीं: जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में राजकीय शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

किया सम्मानित

इस कार्यक्रम में जहां एक ओर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई और सम्मान दिया गया, वहीं दूसरी ओर होनहार मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) चंदन सिंह बिष्ट और जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) रवि मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षक समाज को संवारने और एक आदर्श राष्ट्र का निर्माण करने का काम करता है। कोई भी शिक्षक विभाग की नौकरी से भले ही सेवानिवृत्त हो जाए, लेकिन वह अपने सामाजिक दायित्वों से कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। वे जीवनपर्यंत समाज का मार्गदर्शन करते रहते हैं।

रहें उपस्थित

इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, जिला मंत्री राजू महरा, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण,  कुमाऊं मंडल अध्यक्ष रवि शंकर गुसांई, मंडलीय मंत्री भारतेंदु जोशी, महिला उपाध्यक्ष प्रीती मझगंई, कोषाध्यक्ष जनार्जन तिवारी, चन्दन रावत, मदन बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, संयुक्त मंत्री महिला राधा लसपाल, संगठन मंत्री महिला लता वर्मा, जीवन नेगी, आरके जोशी, सवित जनौटी, शिवराज बिष्ट, रमेश राम, गोविंद रावत, खुशहाल महर, नितेश कांडपाल, भारत भूषण, मान सिंह रावत, हरीश नेगी, ललित तिवारी, विरेन्द्र सिजवाली, दिनेश पंत, विनोद पपनै, बिशन अधिकारी, धर्मवीर सिंह, पंकज भट्ट, मनोज आर्या, कमलेश पांडे, गिरीश पांडे, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे।