उत्तराखंड: पुलिस मुख्यालय ने किए 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, यहां देखें नामों की पूरी सूची

उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DySP) के तबादले किए हैं।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आधिकारिक आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानें किसे कहाँ भेजा गया
• ​तपेश कुमार चंद: रुद्रपुर (PAC) ➡️ पौड़ी गढ़वाल
• ​नीरज सेमवाल: देहरादून ➡️ ऊधम सिंह नगर
• ​सुमित पांडे: नैनीताल ➡️ हरिद्वार
• ​अस्मिता ममगाईं: नरेंद्रनगर (PTC) ➡️ पौड़ी गढ़वाल
• ​ओशिन जोशी: देहरादून (CID) ➡️ हरिद्वार
• ​विमल प्रसाद: चंपावत ➡️ नैनीताल
• ​विमल रावत: ऊधम सिंह नगर ➡️ रुद्रपुर (PAC)
• ​नताशा सिंह: हरिद्वार ➡️ देहरादून (CID)
• ​निहारिका सेमवाल: पौड़ी गढ़वाल ➡️ चंपावत
• ​तुषार बोहरा: पौड़ी गढ़वाल ➡️ देहरादून
• ​अखलेश कुमार: नरेंद्रनगर (PTC) ➡️ ऊधम सिंह नगर