अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18.05.2026 को ” सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” राज्यव्यापी जागरुकता अभियान के तहत मो० याकूब ( मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट) प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, अंजुश्री जुयाल परिवार न्यायाधीश अल्मोड़ा,आफिया मतीन,( सिविल जज सिनियर डिवीजन) प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, नवल सिंह बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा, उदिशा सिविल जज जूनियर डिवीजन तथा जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा
के अधिकारीगण,कर्मचारियों, अधिवक्तागण,एल.ए.डी.सी.एस, रिटेनर अधिवक्ता,फ्रंट आफिस अधिकार मित्र आदि द्वारा “सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत अपने-अपने आवास से सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल यात्रा कर न्यायालय परिसर तक आये।
की यह अपील
साथ ही उपरोक्त जागरूकता अभियान के तहत माननीय प्रभारी अध्यक्ष ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा मो० याकूब द्वारा उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों, अधिवक्तागण,एल.ए .डी सी.एस,रिटेनर अधिवक्ता आदि को बताया गया कि 15 मई 2026 से एक माह की अवधि तक सोमवार व शनिवार को कार्यालयों/ अदालतों तक सार्वजनिक परिवहन, साईकिल या पैदल चलकर आना व जाना सुनिश्चित करें जिससे आम जनमानस को ईंधन बचाने के लिए संदेश देकर जागरूक कर उक्त अभियान को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाया जा सके।