अल्मोड़ा: पूर्व सीएम बी.सी. खण्डूरी के निधन पर पूर्व सैनिकों ने जताया शोक, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा के पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी.सी. खण्डूरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जताया शोक

इस संबंध में आज परिषद द्वारा एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रहे मौजूद

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष केशव दत्त पाण्डेय, पी.जी. गोस्वामी, विनोद गिरी, त्रिलोक सिंह, आनंद सिंह भैसोड़ा, महेंद्र सिंह मनराल, प्रकाश जोशी, रविकमल जोशी, सुरेन्द्र लाल टम्टा, तारा चन्द्र जोशी, रघुवीर सिंह सोंगा, पान सिंह नेगी और मुन्ना वर्मा सहित कई अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।