नैनीताल: हाईस्पीड बाइक, तमंचा और आतंक… सब धरा रह गया, जब मैदान में उतरी कप्तान मंजूनाथ टीसी की पुलिस

नैनीताल: दिनांक 08.05.2026 को चौकी क्षेत्र भोटियापड़ाव में एक महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाश द्वारा सोने की चेन छीनकर फरार होने की घटना सामने आई थी।

पुलिस की कार्यवाही

इस घटना के सम्बन्ध में वादिनी नीता शाह निवासी तुलसी नगर पॉलीशीट काठगोदाम, जिला नैनीताल द्वारा दिनांक 18.05.2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु0 FIR नं0-166/26 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी विशेष टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की गहन जांच की गई। अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार गौतम पुत्र विशम्बर दयाल निवासी खना गोटिया, सीबीगंज बरेली उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

अभियोग पंजीकृत

दिनांक 19.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वादिनी से छीनी गई सोने की चेन व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की अपाचे RR 310 मोटरसाइकिल और अवैध 315 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। वहीं अवैध हथियार बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध अलग से मु0 FIR नं0-169/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सीबीगंज बरेली थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर धाराओं में 10 अभियोग पंजीकृत हैं।

बरामदगी

• एक सोने की चेन (पीली धातु)
• अपाचे RR 310 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट)
• एक अवैध तमंचा 315 बोर
• एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

पंजीकृत अभियोग-

1- FIR no-147/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चा0 थाना प्रेमनगर बरेली
2- FIR no-330/22 धारा 392/411/414 भादवि चा0 थाना मीरगंज बरेली
3- FIRno-340/22 धारा 392/411 भादवि चा0थाना प्रेमनगर बरेली
4- FIR no-894/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चा0 थाना बारादरी बरेली
5- FIR no-30/23 धारा 420/147/148/323/420/427/452/504/506 भादवि चा0थाना नवाबगंज बरेली
6- FIR no-128/23 धारा 392/411/413/420 भादवि चा0थाना हाफिजगंज बरेली
7- FIR no-374/23 धारा 363/376(2)(N)/376(3) भादवि चा0थाना सीबीगंज बरेली
8- FIR no-560/24 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट चा0 थाना रुद्रपुर
9- FIR NO166/26 धारा 304(2) बीएनएस चा0 थाना हल्द्वानी
10- FIR -169/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम चा0 थाना हल्द्वानी

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1. प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता
2. व0उ0नि0 भूपेन्द्र मेहता
3. उ0नि0 आरती
4. कानि0 दिनेश नगरकोटी
5. कानि0 धीरेन्द्र सिंह अधिकारी
6. हे0कानि0 इसरार नवी CCTV
7. हे0कानि0 त्रिलोक सिंह SOG
8. कानि0 कुन्दन कठायत SOG
9. कानि0 अशोक रावत SOG
10. कानि0 भानू ओली SOG
11. कानि0 अनिल गिरी SOG
12. कानि0 अरविन्द SOG