उत्तराखंड: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। चारधाम यात्रा का आगाज अप्रैल माह से हुआ था। जो जारी है। वहीं चारों धामों में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ रहा है।
श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं बीते कल शनिवार को रिकार्ड 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने चारधाम दर्शन किए। 35 दिन में ही कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20.76 लाख से अधिक पहुंच चुका है, जबकि केदारनाथ में लगभग 8.12 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ में 5,56,437, गंगोत्री में 3,52,162 और यमुनोत्री धाम में 3,56,031 श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके अलावा हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। पहले दिन छह हजार 605 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।