उत्तराखंड: UKPSC: महाधिवक्ता कार्यालय RO/ARO भर्ती परीक्षा, जून में होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और टाइपिंग टेस्ट

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2024 को लेकर एक विज्ञप्ति जारी की है।

दी यह जानकारी

जिसमें आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा में अनंतिम रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। यह पूरा आयोजन आगामी 4 जून, 2026 को आयोग के हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में किया जाएगा। इसके साथ ही, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद के लिए सफल घोषित उम्मीदवारों का कंप्यूटर पर हिंदी व अंग्रेजी का टंकण (Typing Test) परीक्षा भी इसी दिन यानी 04 जून, 2026 को आयोजित होगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी, 2026 को किया गया था, जिसका परिणाम आयोग द्वारा 13 अप्रैल, 2026 को घोषित किया जा चुका है। वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जानकारी देख सकते हैं।