उत्तराखंड: जून में राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

उत्तराखंड: लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आगामी 4 और 5 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी

जिसमें वह कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने उनके इस दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी के आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी साझा की। तय कार्यक्रम के अनुसार
• ​4 जून (सुबह): राहुल गांधी अल्मोड़ा पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
• ​4 जून (दोपहर): अल्मोड़ा के बाद वे पौड़ी के लिए रवाना होंगे। पौड़ी में वे आयोजित होने वाले ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में भाग लेंगे और पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे।
• ​5 जून: दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी राजधानी देहरादून में रहेंगे। यहाँ वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे।