अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को पर्वतीय जिलों और ऊधम सिंह नगर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार में भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका है। ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।