आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 14 अगस्त 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन या नई जगह जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई अच्छी डील मिल सकती है, जिससे कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और उनके लिए भी दिन लाभकारी रह सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दिन लाभ और उत्साह से भरा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने काम को पूरे जोश के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं और शाम के समय कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपनी पसंद के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और काम के प्रति उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिलने की संभावना है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अचानक लाभ का कोई अवसर मिल सकता है और लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। आर्थिक लाभ के साथ आपकी किसी पुरानी परेशानी का समाधान भी हो सकता है. किसी पुराने मित्र से दोबारा संपर्क हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है, लेकिन आपको जोखिम लेने से बचना होगा। पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से कोई महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है. आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निवेश से जुड़े किसी पुराने फैसले का अच्छा लाभ मिल सकता है। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है।‌ आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं और नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े लोग कारोबार में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है और आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, सुख-सुविधाओं और लग्जरी चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आपको बड़ी राहत और खुशी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में कई काम आसानी से पूरे होंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। मन में किसी पुरानी बात को लेकर चिंता या बेचैनी बनी रह सकती है, इसलिए नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और किसी घरेलू समस्या को सुलझाने में उनका साथ उपयोगी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामकाज या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रह सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। दिन आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आ सकता है। आपकी बुद्धिमत्ता, कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने करियर के साथ कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। यदि किसी पुराने काम या कारोबार को दोबारा शुरू करने का विचार है तो उसमें लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक हो सकती है और अचानक कुछ अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि, लंबे समय से कहीं अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में राहत मिल सकती है। परिवार के मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लें। किसी छोटी बात को लेकर तनाव पैदा होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। मुश्किल लगने वाले कुछ काम आज आपकी सूझबूझ और मेहनत से आसानी से पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिसमें आपके पुराने अनुभव काफी काम आएंगे। कठिन से कठिन काम को भी आप अपनी समझ और अनुभव से आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता या कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।