अल्मोड़ा: CAU मीडियम पेसर टैलेंट हंट: अल्मोड़ा में तेज गेंदबाजों के चयन के लिए कल होगा  ट्रायल


रानीखेत (अल्मोड़ा)।  क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) की ओर से प्रदेश भर में ‘मीडियम पेसर टैलेंट हंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सुनहरा अवसर

इसी कड़ी में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में अल्मोड़ा जिले के युवा तेज गेंदबाजों के लिए कल 30 मई को विशेष चयन (ट्रायल) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तेज गेंदबाजों की खोज के लिए यह चयन प्रक्रिया रानीखेत के ऐतिहासिक नर सिंह मैदान में आयोजित की जाएगी। इस टैलेंट हंट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक सही मंच प्रदान करना है।


अनिवार्य दस्तावेज जरूरी

​चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
• ​आयु प्रमाण पत्र: जन्म प्रमाण पत्र
• ​पहचान व निवास प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट या पैन कार्ड में से कोई भी वैध दस्तावेज।
• ​शैक्षणिक योग्यता: पिछले तीन वर्षों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
• ​स्थान: नर सिंह मैदान, रानीखेत (अल्मोड़ा)