अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता: अल्मोड़ा के 30 जांबाज खिलाड़ी यहां दिखाएंगे दमखम


अल्मोड़ा: उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘थर्ड सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ का आज से आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का आयोजन

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में आयोजित होने वाली इस भव्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले का एक मजबूत दल दावेदारी पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले के कुल 30 चुनिंदा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आज यानी 29 मई से शुरू होकर 31 मई तक काशीपुर में खेली जाएगी। इसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी अलग-अलग आयु और भार वर्गों (सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर) में पदक के लिए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देंगे।