आज 05 जून 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 05 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1659: मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
📗📗1846: अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
📗📗1944: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, रोम मित्र देशों की सेनाओं के कब्जे में आने वाली नाज़ी शक्तियों की पहली राजधानी बना।
📗📗1972: संयुक्त राष्ट्र ने स्टॉकहोम में पर्यावरण सम्मेलन के दौरान ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने की घोषणा की। पहला पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था।
📗📗1984: ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत भारतीय सेना ने सिखों के पवित्र स्थल, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश किया।
📗📗2017: भारत का सबसे भारी रॉकेट ‘जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल’ (GSLV-Mk III) सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।