15 जून: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस आज, ​उम्र का सम्मान, अधिकारों की सुरक्षा, बुजुर्गों के हक में उठती एक वैश्विक आवाज़

आज 15 जून 2026 है। आज विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है। विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस हर साल 15 जून को मनाया जाता है। यह दिन बुजुर्गों के साथ होने वाले शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक दुर्व्यवहार तथा उपेक्षा के खिलाफ वैश्विक स्तर पर आवाज उठाने और उनके अधिकारों व गरिमा के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए समर्पित है।

जानें इसके बारे में

यह दिन हमारे बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संकल्प लेने का दिन है। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य बुजुर्गों द्वारा झेली जाने वाली उपेक्षा और दुर्व्यवहार की छिपी हुई समस्याओं को उजागर करना है। साथ ही वृद्ध व्यक्तियों के मानवाधिकारों की रक्षा करना और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस अंतरराष्ट्रीय अभियान की शुरुआत सबसे पहले जून 2006 में ‘इंटरनेशनल नेटवर्क फॉर द प्रिवेंशन ऑफ एल्डर एब्यूज’ (INPEA) द्वारा की गई थी। इसके बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने संकल्प 66/127 के माध्यम से 2011 में इसे आधिकारिक रूप से एक अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी।