क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
बैंगलुरू ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात ने पहले खेलने के बाद साई सुदर्शन के शतक की बदौलत 205 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 19वें ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 44 गेंद में 81 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंद में 55 रन बनाए. यह इस सीजन आरसीबी की पांचवीं जीत है। प्वाइंट्स टेबल में अब बेंगलुरु दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आईपीएल 2026 में आज (25 अप्रैल, शनिवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होना है। आज शाम का मुकाबला दो आक्रामक टीमों के बीच होने वाला है। ये टीमें हैं राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद।