उत्तराखंड टिहरी सड़क हादसा: सीएम ने की इतने लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि की घोषणा





उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक जताया है।


सीएम ने जताया शोक


साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अपने विवेकाधीन कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 3 लाख रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया है। हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आर्थिक सहायता सरकार की ओर से शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करने का एक प्रयास है।



जांच के आदेश


​रिपोर्ट्स के मुताबिक टिहरी जनपद के चंबा-कोटी मार्ग पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जिला प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए शासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।