आज 16 जून 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗 1911: न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।
📗📗1925: राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन
📗📗1963: रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।
📗📗1979: सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।
📗📗1992: ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई एक किताब का विमोचन। राजकुमारी डायना पर विवादास्पद किताब का विमोचन। ‘डायना – ए ट्रू स्टोरी’ शीर्षक की इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।
📗📗2008: कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।
📗📗2009: मुंबई आतंकी हमले के बाद पहली बार भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति से मुलाकात की।
📗📗2012: चीन ने शेंझो-9 स्पेसक्राफ्ट से लियू यांग को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष में जाने वाली वे पहली चीनी महिला हैं।