उत्तराखंड: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: UKSSSC ने कोर्ट और कुटुंब न्यायालयों में 398 पदों पर निकाली भर्ती

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालयों एवं कुटुंब न्यायालयों) में समूह ‘ग’ (Group C) के अंतर्गत कुल 398 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है।

देखें वेबसाइट

यह विज्ञापन आयोग द्वारा आज, 15 जून 2026 को जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


​महत्वपूर्ण तिथियां

• ​विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 15 जून, 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 जून, 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 06 जुलाई, 2026
• ​आवेदन पत्र में संशोधन (Correction window): 08 जुलाई से 10 जुलाई, 2026 तक
• ​लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनुमानित तिथि: 23 अगस्त, 2026


​पदों की संख्या

​भर्ती के तहत कनिष्ठ सहायक और आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के पदों को भरा जाना है, जिनका विवरण इस प्रकार है।

क्र.सं.पदनाम (विभाग का नाम)पदों की संख्यावेतनमान (Pay Scale)
1.कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय)230₹ 21,700 — ₹ 69,100 (लेवल-03)
2.कनिष्ठ सहायक (कुटुंब न्यायालय)29₹ 21,700 — ₹ 69,100 (लेवल-03)
3.आशुलिपिक ग्रेड-1 / वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय)128₹ 29,200 — ₹ 92,300 (लेवल-05)
4.आशुलिपिक ग्रेड-1 / वैयक्तिक सहायक (कुटुंब न्यायालय)11₹ 44,900 — ₹ 1,42,400 (लेवल-07)
कुल पद398