अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में दिनांक 23.06.2026 को प्रभारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी के नेतृत्व में म0कानि0 तुलसी गोस्वामी एवं म0कानि0 अनिता सैनी द्वारा महिलाओं एवं युवाओं को विभिन्न सामाजिक, कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों से बचाव, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों, कानूनी प्रावधानों एवं पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। महिलाओं को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति शराब या अन्य नशे के प्रभाव में घरेलू उत्पीड़न, मारपीट, अभद्र व्यवहार, छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार से परेशान करता है तो बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।इसके साइबर ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन निवेश एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं शीघ्र सूचना देने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं युवाओं से समाज को नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक बनाने में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।