आज 30 जून 2026 है। आज अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस हर साल 30 जून को मनाया जाता है।
जानें इसके बारे में
यह दिवस लोकतांत्रिक प्रणालियों में संसदों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने और नागरिकों के प्रति उनकी जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2018 में पारित एक प्रस्ताव (A/RES/72/278) के माध्यम से की गई थी। 30 जून की तारीख का चयन इसलिए किया गया क्योंकि इसी दिन 1889 में
अंतर-संसदीय संघ (IPU) की स्थापना हुई थी। IPU संसदों का वैश्विक संगठन है। यह दिन विश्व भर की संसदों को मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा करने और नागरिकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।
खास है महत्व
अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व भर की संसदों के कामकाज का मूल्यांकन करना है। यह दिन संसदीय संस्थाओं को अधिक पारदर्शी, मजबूत और जवाबदेह बनाने की दिशा में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह दिवस जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच संवाद व जुड़ाव को और प्रगाढ़ करने पर जोर देता है।