01 जुलाई: अंतराष्ट्रीय चुटकुला दिवस आज, ​हंसी है सबसे अच्छी दवा, हंसी के साथ तनाव को कहें ‘बाय-बाय’

आज 01 जुलाई 2026 है। आज अंतरराष्ट्रीय चुटकुला दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय चुटकुला दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। जो सभी को हँसने और हास्य की शक्ति को समझने का अवसर देता है। अपना पसंदीदा चुटकुला सुनाने, नए हास्य कलाकारों को खोजने और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समय निकालें।

जानें कब हुई शुरुआत

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के जीवन से तनाव दूर करना और हंसी-मजाक के माध्यम से दुनिया भर में खुशियां फैलाना है।‌ इसकी शुरुआत साल 1994 में वेन पेट्स द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में की गई थी। तब से लेकर आज तक, यह दिन लोगों को अपने पसंदीदा चुटकुले साझा करने, दोस्तों के साथ ठहाके लगाने और एक-दूसरे के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा चिकित्सकीय रूप से भी यह माना जाता है कि “हँसी सबसे अच्छी दवा है”। खुलकर हंसने से शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन (cortisol) कम होते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।