उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वैयक्तिक सहायक परीक्षा-2025 के अंतर्गत द्वितीय प्रश्नपत्र प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है।
तिथि घोषित
आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञप्ति के अनुसार, अंग्रेजी आशुलेखन परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई, 2026 (बुधवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा हरिद्वार के ‘ज्ञानोदय लैब, परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग’ केंद्र (केंद्र कोड-001) पर आयोजित होगी। परीक्षा को दो सत्रों में विभाजित किया गया है।
• प्रथम सत्र: सुबह 10:00 बजे से (46 अभ्यर्थी)
• द्वितीय सत्र: दोपहर 02:00 बजे से (46 अभ्यर्थी)
प्रवेश-पत्र जारी
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अर्ह अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र 06 जुलाई, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।