उत्तराखंड: चारधाम यात्रा-2026: उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइजरी, यात्रा से पहले यह हुआ अनिवार्य

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही भीड़। इसी बीच सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा-2026 के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश (एडवाइजरी) जारी किए हैं।

यह किया अनिवार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस वर्ष यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पंजीकरण की प्रक्रिया को अनिवार्य बना दिया है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को अब यात्रा से पहले पंजीकरण कराना होगा। साथ ही प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यात्रा के लिए पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेगी। पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को आधार प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य होगा। सफल पंजीकरण के बाद यात्रियों को क्यूआर (QR) कोड युक्त रजिस्ट्रेशन पत्र और एक यूनिक आईडी दी जाएगी। धामों में प्रवेश करने से पहले इन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद ही दर्शन के लिए टोकन जारी किए जाएंगे।