उत्तराखंड: पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, जानें अब किस दिन होगी परीक्षा

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुधन प्रसार अधिकारी पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख में संशोधन किया है।

जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी (विज्ञापन संख्या: 76/उ0अ0से0च0आ0/2026) के पदों के लिए पहले लिखित परीक्षा 06 सितंबर, 2026 को प्रस्तावित थी। हालांकि, उसी दिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) होने के कारण, आयोग ने तारीख में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

संशोधित कार्यक्रम


• ​पद का नाम: पशुधन प्रसार अधिकारी (पशुपालन विभाग)
• ​नई प्रस्तावित तिथि: 20 सितंबर, 2026