अल्मोड़ा: वित्तीय समावेशन शिविर का हुआ आयोजन, ग्रामीण उद्यमिता को मिला बढ़ावा

अल्मोड़ा: डीएफएस के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन (FI) संतृप्ति शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन ग्राम उपराड़ी मे किया गया, जिसमें पिलखोली, चौबटिया, रानीखेत एवं एएमएसएच चिलियानौला की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का नेतृत्व एएमएसएच के प्रमुख  राहुल जुयाल द्वारा किया गया।

दी यह जानकारी

इस शिविर में यूजीबी द्वारा वित्तपोषित पाँच स्वयं सहायता समूहों (SHGs) ने भाग लिया, जिनमें जिज्ञासा SHG, हिमालय SHG, शक्ति सहायक उत्पादक समूह, झूला देवी समूह एवं पूजा आसहाय उत्पादक समूह (धूप उत्पादन) शामिल थे। सभी SHGs अचार, स्क्वैश, मसाले तथा अन्य कृषि आधारित उत्पादों के निर्माण से जुड़े हुए हैं। चौबटिया शाखा द्वारा वित्तपोषित रानीखेत हिल फ्रेश ने अचार, जैम एवं जूस का प्रदर्शन किया, जबकि पिलखोली शाखा द्वारा वित्तपोषित रुद्र गृह उद्योग ने अपने मसाला उत्पादों का प्रदर्शन किया।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार एवं relationship manager (PSL) संजय पटेल ने बढ़ाई। पिलखोली शाखा के शाखा प्रबंधक ललित मोहन, रानीखेत शाखा के शाखा प्रबंधक विजय गिरी तथा चौबटिया शाखा के शाखा प्रबंधक मयंक कांडपाल भी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा लोगो को रोजगार की संभवनाये को बताय और बैंक की वित्तीय सेवाओं का लाभ कैसे उठाये इस पर विस्तृत जानकारी दिया l
शिविर में वित्तीय समावेशन, बैंकिंग जागरूकता एवं कृषि संबंधी विषयों पर चर्चा की गई, जिससे वित्तीय साक्षरता एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिला।