नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतर्गत 20 स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं।
परीक्षा परिणाम घोषित
मिली जानकारी के अनुसार इन परिणामों में मुख्य, बैक, एक्स और स्टूडेंट इम्प्रूवमेंट परीक्षाएँ शामिल हैं। विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षार्थी अपना विस्तृत परिणाम और अंकपत्र सीधे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र इसके लिए समर्थ पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं या अपने संबंधित महाविद्यालय के लॉगिन आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन शुल्क या आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है, उनके परिणाम फिलहाल रोक दिए गए हैं। ऐसे छात्रों को सूचित किया गया है कि वे जल्द से जल्द आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करें, ताकि उनका परिणाम जारी किया जा सके।
इन पाठ्यक्रमों के नतीजे जारी
विश्वविद्यालय ने निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए हैं। जिसमें
• एमए: मनोविज्ञान, गृह विज्ञान।
• एमएससी: सांख्यिकी, भूविज्ञान, वानिकी, कंप्यूटर विज्ञान, होम साइंस (टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइनिंग), फूड टेक्नोलॉजी, हॉर्टीकल्चर (स्ववित्तपोषित), एग्रोनॉमी, गृह विज्ञान (फूड एंड न्यूट्रिशन)।
• व्यावसायिक पाठ्यक्रम: बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), बीए (एनीमेशन एंड डिजाइन), बैचलर ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, बीवोक (हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट), बीवोक (फूड टेक्नोलॉजी), बीएससी (फैशन डिजाइनिंग), एलएलएम और एमबीए (स्पेशलाइजेशन)।