आज 24 अगस्त 2026 है। आज सावन का आखिरी सोमवार है। आज के दिन भक्त शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-आराधना करते हैं। इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, कपूर, दूध, चावल, चंदन और भस्म जैसी चीजें अर्पित की जाती हैं। इस अवसर पर आज मंदिरोें में सवेरे से ही भक्तोें की भीड़ लगी हुई रहती है।
बन रहे शुभ योग
सावन के आखिरी सोमवार पर एक साथ कई शुभ योग संयोग बन रहे हैं। सावन के आखिरी सोमवार पर इस बार प्रीति योग, आयुष्मान योग, पवित्रा एकादशी वैष्णव, हंस राजयोग , बुधादित्य राजयोग क्योंकि, सिंह राशि में सूर्य बुध की युति बनेगी।
जानें शुभ मुहूर्त
• अमृत चोघडिया सुबह में 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक
• शुभ चौघडिया सुबह में 9 बजकर 9 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक
• लाभ चौघडिया दोपहर में 3 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक
जानें पूजन विधि
आज सावन के अंतिम सोमवार पर सुबह ही स्नान कर लें। साफ वस्त्र पहनें। अब पूजा के लिए सभी सामान को एकत्रित करें।इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, घी, दही, शहद और शक्कर से अभिषेक करें। फिर महादेव को बिल्वपत्र चढ़ाएं। अब ॐ नमः शिवाय जपते हुए शिवलिंग पर धतूरा, भस्म और शमी का फूल अर्पित करें। इसके बाद कुछ मौसमी फलों को अर्पित करें। शुद्ध देसी घी से दीप जलाएं और ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥ मंत्र का जप करें। अब आप शिव चालीसा का पाठ और फिर आरती करें।