नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से विधिवत शुरू होने जा रही है।
दी यह जानकारी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीटों की उपलब्धता के अनुसार प्रवेश कई चरणों में दिए जाएंगे। यदि किसी चरण के बाद सीटें रिक्त रहती हैं, तो विश्वविद्यालय द्वारा अगली मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी।
• प्रथम चरण (दस्तावेज़ सत्यापन): सबसे पहले अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जाएगा।
• द्वितीय चरण (मेरिट सूची व प्रवेश): दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, ऑनलाइन आवेदन के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न संकायों में प्रवेश दिया जाएगा।