अल्मोड़ा: ‘सरकार की अनदेखी’ के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का आमरण अनशन, किया यह ऐलान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में अपनी लंबित मांगों के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

की यह मांग

जिस पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले एकजुट हुए कर्मचारियों ने नगर में जोरदार विरोध जुलूस निकाला और नगर निगम परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में अपनी मांगों को लेकर उन्होंने प्रदेश व्यापी आंदोलन किया था। उस समय मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था और इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया था। आरोप है कि कमेटी गठित हुए लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसकी सिफारिशें अब तक लागू नहीं की गई हैं। नगर के चौघानपाटा से नगर निगम तक निकाले गए जुलूस के दौरान वक्ताओं ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है।
​आंदोलन की चेतावनी

​सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने गठित कमेटी की सिफारिशों को अविलंब लागू नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

रहें मौजूद

​इस विरोध प्रदर्शन में देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल सहित रोहताश कुमार, राकेश टाक, दीपक कुमार, दर्शन चंदेल, अनिल कुमार, घनश्याम, महेश, राहुल, प्रदीप, अशोक कुमार, नरेश पुजारी, कमल, चेतन, गुड़िया, सोमवती, राधा, जगदीश, राजो, कृष्णा, बबीता, किरन, मनोज, संगीता, रेखा, मीनाक्षी, सतीश, अनीता, अनिल, राम प्रकाश, रेखा, त्रिलोक, सीमा, मुन्नी, विनीता, बीना, जय किशन और पुष्पा राजन समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।