UKPSC भर्ती 2026: उत्तराखंड में कर व राजस्व निरीक्षक पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, भरें जाएंगे इतने पद

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ‘कर व राजस्व निरीक्षक परीक्षा-2026’ (Tax & Revenue Inspector Examination-2026) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी ने अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (या समकक्ष) की परीक्षा उत्तराखंड राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों से उत्तीर्ण की हो।
• ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 जुलाई, 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 04 अगस्त, 2026
• ​आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार/संशोधन (Correction Window): 12 अगस्त, 2026 से 21 अगस्त, 2026

देखें वेबसाइट

इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।