आज 22 नवंबर 2026 है। आज रवि प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्र्योदशी तिथि को किया जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह व्रत प्रत्येक महीने में 2 बार पड़ता है, जिसमें पहला व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को और दूसरा प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। रविवार को पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ सूर्य देव की आराधना करने का भी विशेष विधान है।। इस दिन भगवान शिव व मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। एक महीने में 2 प्रदोष व्रत होते हैं। इस दिन सुबह से शाम तक व्रत किया जाता है और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
भगवान शिव को समर्पित यह व्रत प्रत्येक महीने में 2 बार पड़ता है, जिसमें पहला व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को और दूसरा प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखकर त्रयोदशी तिथि 22 नवंबर, रविवार को है और त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल भी उसी दिन है। इस आधार पर रवि प्रदोष व्रत 22 नवंबर, रविवार के दिन रखा जाना है।
प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में पूजा करने का बहुत खास महत्व बताया गया है। इस साल रवि प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक है। ऐसे में इस समय तक स्नान कर व्रत और भगवान शिव की पूजा का संकल्प लेना चाहिए। उस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है।
रवि प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक है।
जानें पूजन विधि
आज प्रदोष व्रत पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर को साफ कर भगवान शिव के समक्ष दीपक लगाएं। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और पुष्प अर्पित करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।