आज 29 जुलाई 2026 है। आज गुरु पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बहुत महत्व होता है। इस दिन शुभ कार्य किया जाता है। इस साल आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि 29 जुलाई को है।
आषाढ़ गुरु पूर्णिमा का विशेष है महत्व
गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु महर्षि वेद व्यास जी के जन्म तिथि के अवसर पर मनाया जाता है। महर्षि व्यास जी ने हिंदू धर्म के चारों वेदों का ज्ञान दिया है। हिंदू परंपरा के अनुसार गुरु अपने शिष्यों को गलत मार्ग पर चलने से बचाते है। गुरु को भगवान से भी बढ़ा दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म में कुल पुराणों की संख्या 18 है और सभी के रचयिता महर्षि वेद व्यास जी हैं। आदि गुरु सह वेदों के रचयिता महर्षि वेद-व्यास का अवतरण आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही हुआ था। उन्होंने सभी पुराणों की भी रचना की है। इसलिए इस पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रुप में मनाते हैं। इस दिन सभी अपने-अपने गुरु की पूजा की जाती है। इस साल आषाढ़ पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई शनिवार को है। यह दिन जीवन में नए संकल्प लेने के लिए भी शुभ माना जाता है। अपनी पढ़ाई, करियर या व्यक्तिगत विकास से जुड़े लक्ष्यों को स्पष्ट करें।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इसे साल की सबसे पुण्यदायी पूर्णिमाओं में से एक बताया है। साल 2026 में पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई को शाम 6 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 29 जुलाई को रात 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा।