उत्तराखंड: राज्य उच्च शिक्षा परिषद की बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान,उच्च शिक्षा में शत-प्रतिशत लागू होगी एनईपी-2020​

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

की यह घोषणा

इसके तहत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बड़ा ऐलान किया है कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के सभी प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा सुधारों की गति को तेज करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि अब राज्य उच्च शिक्षा परिषद की बैठक हर महीने आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में महाविद्यालयों को स्वायत्तता देने, परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे प्रमुख विषयों पर मंथन होगा। अगले 6 महीनों में राज्य के प्रत्येक विश्वविद्यालय में 5 और हर महाविद्यालय में 2 सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इनमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद और विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 से 15 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें छात्रों के साथ शिक्षक और कर्मचारी भी शामिल होंगे।