उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने और आपदा प्रभावितों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए कुल 14 करोड़ रुपये की विकास और राहत योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इन योजनाओं को स्वीकृति
📌📌मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वीकृत बजट के तहत पिथौरागढ़ के डीडीहाट स्थित नैनीपातल-नाघर इंटर कॉलेज सीसी संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 79.87 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
📌📌वहीं, चंपावत जिले में सेलागाड़-कोटकेंद्री संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु 40.53 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 📌📌चंपावत की मैरोली और बड़पास ग्राम पंचायतों में आंतरिक मार्गों के निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए 3.89 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
📌📌पिथौरागढ़ के मोस्टामानू व सैम मंदिर, पौड़ी के देवीखाल स्थित मां बाल कुंवारी मंदिर, अल्मोड़ा के भीमादेवी मंदिर (भेटाबड़ोली) तथा सल्ट के मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यकरण हेतु 3.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
📌📌ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में मंदिरों और धर्मशालाओं के निर्माण के लिए 2.54 करोड़ रुपये के सापेक्ष 1.01 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है।
📌📌चंपावत के लोहाघाट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा स्थापना के लिए 32.49 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। साथ ही, सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए ‘अमृत योजना’ के तहत बीजापुर नहर के हेड के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 4.95 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
📌📌आपदा राहत के तहत मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के धराली में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए 13 व्यावसायिक भवन स्वामियों को बड़ी राहत दी है। इनके पुनर्वास और सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.21 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है।