उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी, उफनती नदियों-नालों के पास न जाने की हिदायत

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज 05 अगस्त के लिए राज्य भर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के बेहद तीव्र दौर आने की प्रबल आशंका जताई गई है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर जिलों में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने और उफनती नदियों-नालों के पास न जाने की हिदायत दी है। 6 से 8 अगस्त के बीच भी रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।