अल्मोड़ा: सोमेश्वर में जर्जर सड़कों पर कांग्रेस ने जताया अनोखा विरोध प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री से ‘क्षमा’ मांगकर कसा तंज

सोमेश्वर: सोमेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में क्षेत्र की बदहाल सड़कों और उनमें बने बड़े-बड़े गड्ढों के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया।

किया विरोध प्रदर्शन

जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों के गड्ढों को व्यंग्यात्मक रूप से “स्विमिंग पूल” बताते हुए राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने व्यंग्यात्मक अंदाज में मंत्री से “क्षमा याचना” करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता इन गड्ढों को बदहाली समझने की भूल कर रही है, जबकि सरकार के विकास कार्यों के तहत ये कथित तौर पर “स्विमिंग पूल” और “खाल-खंतियाँ” हैं। कांग्रेस का आरोप है कि क्षेत्र की सड़कें बेहद जर्जर स्थिति में हैं, जिसके कारण आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र की सड़कों की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई, तो जनहित में इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

रहें मौजूद

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशोर नयाल, सुरेश बोरा, पल्यूड़ा के जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, प्रकाश खाती, लक्ष्मण मेहरा, कैलाश कुमार, हीरा मेहरा और राजेंद्र बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।