अल्मोड़ा: स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्रों को बताए मौलिक अधिकार, कर्तव्य और साइबर सुरक्षा के गुर

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक-06/08/2026 को”मौलिक कर्तव्य और अधिकार व साइबर सुरक्षा ” विषय पर आर्य इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार,समानता का अधिकार,मौलिक कर्तव्य,स्वतंत्रता का अधिकार,शोषण के विरुद्ध अधिकार,धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार,संस्कृति व शिक्षा का अधिकार,राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान, एकता, अखंडता और संप्रभुता,डिजिटल दुनिया में खुद को सुरक्षित रखने के लिए निवारक उपायों, साइबर फ्रॉड, आनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, साइबर बुलिंग, साइबर सैल नंबर 1930,ई-ट्रू कॉपी मॉड्यूल, ई-सेवा केंद्र, ई-फाइलिंग,देहरादून और हल्द्वानी (नैनीताल) जिलों में कार्यरत वाणिज्यिक न्यायालयों की भूमिका,आपदा पीड़ितों के अधिकारों,मौलिक कर्तव्यों,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, स्थाई लोक अदालत के लाभ एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 21,22, तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) के विषय में जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किए गए।आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिकार मित्र विनीता आर्या व नीमा बिनवाल उपस्थित रहीं।