उत्तराखंड: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है।
सूची जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की इस नई टीम में पदों की संख्या काफी बड़ी रखी गई है। कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिवों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 41 वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी गोदावरी थापली को सौंपी गई है। संगठन में अन्य बदलावों के तहत, उत्तर प्रदेश प्रभारी के साथ संबद्ध छह नए एआईसीसी (AICC) सचिवों की नियुक्ति की गई है। इसमें उत्तराखंड के पूर्व विधायक संजीव आर्य को भी शामिल किया गया है।
चार अहम चुनाव समितियों का गठन
आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने चार महत्वपूर्ण समितियों की भी घोषणा की है।
• घोषणा पत्र समिति: भुवन कापड़ी (अध्यक्ष), डॉ. प्रेम बहुखंडी (संयोजक), गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल (सदस्य)।
• अनुशासन समिति: विक्रम सिंह नेगी (अध्यक्ष), ललित फरस्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी.पी. सिंह (सदस्य)।
• एसआईआर (SIR) समिति: मनोज रावत (अध्यक्ष), अमरेंद्र बिष्ट और अधिवक्ता संदीप चमोली (सदस्य)।
• आरोप पत्र समिति: करण माहरा (अध्यक्ष), मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह (सदस्य)।
प्रमुख महासचिव
राजेन्द्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुंसोला, तेलू राम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेन्द्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेन्द्र रमोला, संजय किरोला, राजेन्द्र टंगड़िया, गौरव चौधरी, डॉ. गणेश उपाध्याय, वीरेन्द्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश सिंह राणा, इशिता, विनोद चौहान, राकेश राजपूत, राव शेर मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविन्द प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भास्कर, अश्वनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, डॉ. सोनिया आनंद, और संदीप चीमा।
प्रमुख उपाध्यक्ष
हेमेश खर्कवाल, विजय सरस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद शर्मा, शहरयार खान, सीपी सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी, दर्शन लाल, संजय जैन, संतोष चौहान, सुजाता पॉल, संजय सैनी, और इंदु मान।