उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शहरी विकास और अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 1967 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
स्वीकृति दी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वीकृत राशि में से सबसे बड़ा हिस्सा विभिन्न जिलों में प्रस्तावित 15 जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित जल-निकासी योजनाओं के लिए है। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं में 1960 करोड़ रुपये के अनुमोदन पर मुहर लगाई है। इसके अलावा, चंपावत जिले के टनकपुर स्थित खेतखेड़ा गांव को शारदा नदी के कटाव और बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए 6.82 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत नदी के दाहिने किनारे पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।
पार्किंग का निर्माण
ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने स्टाफ कार पार्किंग के निर्माण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। 70.21 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 42.12 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन दे दिया गया है। इस पार्किंग का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइल्स का उपयोग करके किया जाएगा।