उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है और मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज के लिए राज्य के कई पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल सहित सात प्रमुख जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। खासतौर पर रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की आशंका है, जिसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।