उत्तराखंड: यूटीईटी-2026: आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए आज से विंडो ओपन, आज परीक्षा शुल्क जमा करने का अंतिम दिन

रामनगर: उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। आगामी 29 सितंबर को प्रस्तावित यूटीईटी के ऑनलाइन आवेदन में हुई गलतियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो आज (बुधवार) से खुल गई है।

देखें वेबसाइट

वहीं, ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आज ही है। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक बनने के लिए यूटीईटी का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल ने जानकारी दी कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय नाम, पिता का नाम, पता, विषय या वर्ग भरने में यदि कोई गलती हो गई है, तो उसे ठीक करने के लिए 12 अगस्त से 15 अगस्त तक का समय तय किया गया है।