उत्तराखंड: नशे के खिलाफ उच्च शिक्षा विभाग की खास पहल, उत्तराखंड के कॉलेजों में एंटी ड्रग शपथ पत्र बना एडमिशन की शर्त, जानें

उत्तराखंड: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा विभाग ने एक सख्त और सराहनीय पहल शुरू की है। विभाग ने प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में स्नातक दाखिले के लिए एंटी ड्रग शपथ पत्र अनिवार्य कर दिया है।

यह हुआ अनिवार्य

जिसमें अब बिना नशा मुक्ति प्रमाण पत्र के कॉलेजों में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। मिली जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के तहत वर्ष 2023 से यह नियम राज्य के सभी 11 विश्वविद्यालयों, 114 सरकारी, 21 सहायता प्राप्त और 275 निजी कॉलेजों में सख्ती से लागू किया गया है। इसके बाद से कालेजों में प्रवेश के वक्त ही छात्रों से शपथ पत्र लिया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस दलदल से दूर रखना है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. एएस उनियाल का कहना है कि संस्थानों के लिए विशेष एसओपी (SOP) तैयार की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी दिखने लगे हैं।