उत्तराखंड मौसम अपडेट: 20 अगस्त तक आफत बनेगी बारिश, प्रदेश के देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट जारी, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई सतर्कता

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में बहुत भारी बारिश की आशंका है। आज 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।