आज 17 अगस्त 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपकी समझदारी और संयम की परीक्षा ले सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए छोटी परेशानी को भी गंभीरता से लें। परिवार में कोई मुद्दा उठे तो बहस के बजाय शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। निवेश से लाभ मिल सकता है और कारोबार में भी तेजी आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नए अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपकी बुद्धिमानी और सही निर्णय लेने की क्षमता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लंबे समय से अटका पैसा भी वापस मिल सकता है। आपके कुछ फैसले आसपास के लोगों को चौंका सकते हैं, लेकिन उनका असर सकारात्मक रहेगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है और धार्मिक या पुण्य कार्यों में मन लगेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी दूरी या मनमुटाव महसूस हो सकता है, इसलिए जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करते रहें। घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारियां शुरू हो सकती हैं, जिसके कारण आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। आज आपकी पहचान और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। आपकी मीठी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी और कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं, लेकिन किसी दूसरे की सफलता देखकर मन में ईर्ष्या न आने दें। अपनी ऊर्जा अपने लक्ष्य पर लगाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे थकान भी महसूस होगी। परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। पैतृक संपत्ति के मामलों में विशेष सावधानी बरतें और बिना जांच-पड़ताल कोई कदम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आज आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खबर मिल सकती है या शादी-विवाह की तैयारियों से घर में रौनक बढ़ेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन खुशियों और संतोष से भरा रहेगा। आज खुशी और व्यस्तता दोनों साथ-साथ चलेंगी। काम का दबाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन छोटे-छोटे आर्थिक लाभ मन को संतुष्ट रखेंगे। पड़ोस में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए उसमें बेवजह शामिल होने से बचें। करियर के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपके सामने कई नए अवसर आ सकते हैं। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन खुश रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आपके प्रभाव, मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपको थोड़ा संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान करा सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण मामलों में पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी। दांपत्य जीवन में प्यार और मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं, हालांकि बीच-बीच में तकनीकी समस्याएं या छोटी अड़चनें परेशान कर सकती हैं। अपने अनुभव और व्यावहारिक समझ का इस्तेमाल करेंगे तो स्थिति जल्दी संभल जाएगी। ससुराल पक्ष से किसी के घर आने की संभावना है। उनके साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन अपनी निजी बातें साझा करने से बचें। छोटी यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों और अच्छे कार्यों से जुड़कर सम्मान पाने वाला रहेगा। आज आपकी मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है और परिवार के साथ बिताया समय आपको भावनात्मक खुशी देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक जरूरत पड़ने पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।