अल्मोड़ा: मां अम्बे इंस्टीट्यूट विवाद: मानसिक और आर्थिक शोषण के आरोपों की जांच शुरू, त्रि-सदस्यीय जांच समिति गठित, 1 सप्ताह में मांगे गए साक्ष्य

अल्मोड़ा: मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस (अल्मोड़ा) में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के आर्थिक व मानसिक शोषण की शिकायतों के बाद प्रशासन सख्त हो गया है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने मामले की निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।‌ इस संबंध में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि जांच समिति ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पक्षों से साक्ष्य आमंत्रित किए हैं। इस प्रकरण से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, जिसके पास शिकायत से संबंधित दस्तावेज, अभिलेख या साक्ष्य उपलब्ध हैं, वह अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

यहां करें जमा

बताया कि अभ्यर्थी या पीड़ित सूचना प्रकाशन की तिथि से 01 सप्ताह के भीतर किसी भी कार्य दिवस में जिलाधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना लिखित पक्ष और दस्तावेज जमा करा सकते हैं। तय समय बीत जाने के बाद किसी भी नए साक्ष्य पर विचार नहीं किया जाएगा और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर ही जांच आख्या (रिपोर्ट) तैयार कर ली जाएगी।